कल पीयू इतिहास विभाग में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन

पटना विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित होगा. इसका निर्णय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन कमेटी की बैठक में हुई

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित होगा. इसका निर्णय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन कमेटी की बैठक में हुई. बैठक में डॉ दीप्ति तिवारी विभागाध्यक्ष सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन समिति के अध्यक्ष, डॉ विद्यानंद विधाता (उपाध्यक्ष), डॉ अमित राज (सचिव), डॉ अकल राम (कोषाध्यक्ष), डॉ सतीश कुमार (सदस्य) और डॉ नेहा रंजन (सदस्य) ने भाग लिया. बैठक के बाद डॉ दीप्ति तिवारी ने बताया कि कि इतिहास विभाग, पटना विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को राजा ब्लॉक, दरभंगा हाउस में सुबह 11 बजे से पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें वरिष्ठ प्रोफेसर और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहने वाले पूर्ववर्ती छात्र आ रहे हैं, जिनमें प्रो ताराकांत सिन्हा, पूर्व निदेशक, बिहार राज्य अभिलेखागार भवन (1958 बैच), प्रो युवराजदेव, प्रो रत्नेश्वर मिश्रा (1966 बैच), प्रो सुमंत नियोगी (1963 बैच), अशोक कुमार सिंह, सेवानिवृत्त, मुख्य सचिव झारखंड, विजय शर्मा, मुख्य आयुक्त आयकर विभाग, प्रो भारती एस कुमार, प्रो पद्मलता ठाकुर आदि प्रमुख हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anupam kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >