कैंपस : पटना कॉलेज में 26 मई को आयोजित होने वाली एलुमिनाइ मीट रद्द

पटना कॉलेज में 26 मई को आयोजित होने वाली एलुमिनाइ मीट कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है.

संवाददाता, पटना पटना कॉलेज में 26 मई को आयोजित होने वाली एलुमिनाइ मीट कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है. कॉलेज की ओर से आयोजित की जाने वाली एलुमिनाइ मीट में करीब एक हजार पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था. कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय सिन्हा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एलुमिनाइ मीट कार्यक्रम को रद्द किया गया है. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद एलुमिनाइ मीट का आयोजन किया जायेगा. एलुमिनाइ मीट कार्यक्रम की नयी तिथि कॉलेज की ओर से अगले माह जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >