Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह को मिला ये बेहद खास अवॉर्ड, बोलीं- 'कभी सोचा नहीं था कि…'

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अमेरिका में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की ओर से एप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया गया. जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. दरअसल, सोशल मीडिया के जरिये फोटो शेयर कर उन्होंने भावुक पोस्ट भी लिख डाला है.

Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अब केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब नाम कमा रहीं हैं. दरअसल, अक्षरा सिंह को अमेरिका में एक बेहद खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि, अक्षरा सिंह के टैलेंट को देखते हुए उन्हें बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA USA) की ओर से एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जिससे जुड़ा फोटो सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने शेयर किया और भावुक पोस्ट भी लिखा है.

‘मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी’

बता दें कि, यह अवॉर्ड भारतीय संस्कृति और भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह के अहम भूमिका को दर्शाता है. वहीं, अवॉर्ड लेने के बाद अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर करते हुए काफी कुछ लिखा. अक्षरा सिंह ने लिखा कि, ‘कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी. आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी. भारत से इतनी दूर आकर जब लोग ‘Bihar’ का नाम सम्मान और सराहना के साथ लेते हैं, तो लगता है जैसे वर्षों की तपस्या रंग लाई है. उस मिट्टी से जुड़ाव, जिसने मुझे सब कुछ सिखाया और आज उसी मिट्टी की खुशबू को मैंने अमेरिका तक पहुंचाया.’

ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत दिखीं अक्षरा

आगे अक्षरा सिंह ने यह भी लिखा कि, ‘ये अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है ये हर उस लड़की का है जो बड़े सपने देखती है, हर उस इंसान का है जो अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ता है. दिल से धन्यवाद BJANA USA को इतनी दूर होकर भी अपने लोगों को जोड़ने, पहचान देने और सम्मानित करने के लिए. आज एक भारतीय, एक बिहारी होने पर पहले से कहीं ज़्यादा गर्व महसूस हो रहा है.’ इस तरह से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अक्षरा सिंह ने खुशी जाहिर की. बता दें कि, शेयर किए गए फोटो में अक्षरा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं.

Also Read: Tej Pratap Yadav: लालू के बड़े लाल तेजप्रताप से जुड़े वो 5 किस्से जो सुर्खियों में रहे, आज भी होती है चर्चा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >