पटना से उड़ान नहीं भरेगी अकासा एयरलाइंस, योजना स्थगित, बड़े शहरों के लिए चार जोड़ी फ्लाइट किया था शेड्यूल

Akasa Airlines From Patna: अकासा एयरलाइंस की पटना से उड़ान भरने की योजना स्थगित हो गई है. बीते फ्लाइट शेड्युल में दिल्ली समेत भारत के बड़े शहरों के लिए अकासा एयरलाइंस ने चार जोड़ी फ्लाइट शेड्युल लिया था.

Akasa Airlines From Patna: अकासा एयरलाइंस की पटना से उड़ान भरने की योजना स्थगित हो गई है. बीते फ्लाइट शेड्युल में दिल्ली समेत भारत के बड़े शहरों के लिए अकासा एयरलाइंस ने चार जोड़ी फ्लाइट शेड्युल लिया था. लेकिन न तो उसने इस अवधि में अपनी फ्लाइट शुरू की और न ही पटना एयरपोर्ट पर अपने ऑफिस या बुकिंग काउंटर खोलने का प्रयास शुरू किया.

इस वर्ष पटना से अकासा एयरलाइंस की उड़ान भरने की संभावना कम

एयरलाइंस की ऐसी निष्क्रियता देख कर पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि उसके पटना आने में समय लगेगा. कुछ लोग दशहरा दीपावली की भीड़भाड़ को देखते हुए विमान कंपनी द्वारा सितंबर-अक्तूबर में नए फ्लाइट शुरू करने की बात कह रहे थे. लेकिन एक सितंबर से शुरू नए फ्लाइट शेड्युल में ऑपरेटिंग टाइम शेड्युल नहीं लेकर विमान कंपनी ने उन अनुमानों पर विराम लगा दिया है और अब इस वर्ष पटना से आकासा एयरलाइंस के शुरू होने की संभावना नहीं है.

Also Read: पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी थी बिहार की यह चीनी मिल, दिसंबर में हो रही है चालू, 40 हजार किसानों को होगा फायदा

छोटे विमान ऑपरेट करती है अकासा

अकासा के पटना से शुरू होने पर विमान किराया में कमी आती क्योंकि यह कंपनी छोटे विमान ऑपरेट करती है. इसमें 72 सीटर एटीआर प्रमुख हैं. छोटे विमानों के इस्तेमाल से इनका प्रति ट्रिप परिचालन व्यय एयर बस 320 या बोईग 747 जैसे बड़े विमानों की तुलना में कम आता है.

बता दें कि इनका एयर टिकट बड़े विमानों की तुलना में कम होता है. पटना से विभिन्न महानगरों के ऊंचे विमान किराया को देखते हुए यहां के विमान यात्रियों के लिए ऐसी विमान सेवाएं बेहद किफायती साबित होने वाली थी.

झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >