VIDEO : आज निशु है...कल कौन? पटना पहुंची नेहा बोरा ने स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या कहा? सुनिए

VIDEO : आज निशु है...कल कौन? पटना पहुंची नेहा बोरा ने स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या कहा? सुनिए

AISA chief Neha Bora : AISA प्रमुख नेहा बोरा एक बार फिर पटना पहुंचीं और प्रदर्शनकारी छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री के बयान और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए.

AISA chief Neha Bora : पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और नियमित रूप से भर्ती नहीं निकलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच AISA प्रमुख नेहा बोरा एक बार फिर प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में पटना पहुंचीं. उन्होंने लंबे समय से धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें प्रदर्शनकारियों के कांग्रेस से जुड़े होने की बात कही गयी थी.

स्वतंत्र भारद्वाज के बयान पर भी साधा निशाना

इस दौरान नेहा ने स्वतंत्र भारद्वाज के कथित बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने निशु आजाद के मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर हिंसा के गंभीर आरोप हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है, तो पुलिस और प्रशासन को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए.

पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

नेहा ने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था के मामले में अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग रवैया अपनाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में आम नागरिकों और पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जबकि जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में सुनिए नेहा क्या कह रही हैं?

Also Watch : VIDEO : पटना से महज 15 KM दूर बाढ़ का कहर, गर्दन तक पानी में डूबी जिंदगी, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >