Bihar Government: सस्ती होगी हवाई यात्रा, नीतीश सरकार ने ATF पर वैट 29% से घटा कर किया 4%

Bihar Government: बिहार सरकार ने राज्य में हवाई यात्रा को प्रोत्साहित करने और एविएशन सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में विमान ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर मूल्य वर्धित कर (VAT) की दर को 29% से घटाकर महज 4% कर दिया गया.

Bihar Government: बिहार सरकार ने विमान ईंधन- एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगाने वाला मूल्य वर्धित कर (VAT) की दर कम करने का बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने एटीएफ की वैट दरें 29 % से घटाकर 4 % करने के वाणिज्य कर विभाग के प्रस्ताव पर मूहर लगा दी है. इससे हवाई यात्रा सस्ती होगी और बिहार से उड़ानों की संख्या भी बढ़ेगी.

क्या-क्या फायेदा होगा

हवाई सेवाओं के विस्तार से जहां राज्य के नागरिकों को यात्रा अनुभव बढ़ेगा वहीं औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन तथा उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे.

पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट के अलावा अन्य हवाई अड्डों पर भी नई दर लागू होगी. वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में एटीएफ से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था. वहीं,वर्ष 2024-25 में यह 71.67 करोड़ रहा, जो मात्र 0.17 फीसदी के करीब है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की दर घटाने संबंधी अनुरोध पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस ) के तहत 1% और गया एयरपोर्ट के लिए 4% वैट दर लागू थी.

अब यह सुविधा दूसरे सभी हवाई अड्डों को भी मिलेगी. चौधरी ने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29% वैट दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी. इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में एटीएफ का क्रय कर लिया जाता था जहां वैट की दर कम है.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >