Air Fare: दिल्ली-मुंबई और पुणे जाने का न्यूनतम विमान किराया पहुंचा 12 हजार के पार, बेंगलुरु-हैदराबाद और चेन्नई का भी हुआ महंगा

Air Fare: दिल्ली-मुंबई और पुणे जाने का न्यूनतम विमान किराया 12 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं बेंगलुरु-हैदराबाद और चेन्नई का भी किराया महंगा हो गया है.

Air Fare: होली बाद पटना से अपने कार्यस्थलों को लौटने का विमान किराया पीक पर पहुंच चुका है. होली के अगले दिन 16 मार्च को रविवार होने के कारण यह अधिकतम है. दिल्ली, मुंबई, पुणे और चेन्नई जाने का न्यूनतम विमान किराया 12 हजार और बेंगलुरु, हैदराबाद का 10 हजार रुपये के पार पहुंच चुका है. 16 मार्च के बाद भी अगले दो-तीन दिनों तक विमान किराया सामान्य से दो से तीन गुना तक है.

16 मार्च को पटना से जाने का न्यूनतम विमान किराया

  • दिल्ली- 12670
  • मुंबई- 12302
  • पुणे-12844
  • बेंगलुरु-10571
  • कोलकाता-5738
  • चेन्नई-12464
  • हैदराबाद-10570

मुंबई का 15 हजार के पार और दिल्ली का 12 हजार से अधिक रहा विमान किराया

गुरुवार को बड़े महानगरों से पटना आने का विमान किराया भी अपने सर्वाधिक स्तर पर रहा. मुंबई का विमान किराया 15 हजार रुपये और दिल्ली का 12 हजार रुपये के पार पहुंच गया. बेंगलुरु का 10 हजार रुपये और चेन्नई का विमान किराया भी नौ हजार रुपये के पार रहा.

13 मार्च को पटना आने का न्यूनतम विमान किराया

  • दिल्ली- 12570
  • मुंबई-15232
  • बेंगलुरु -10649
  • चेन्नई-9519
  • पुणे- 8936
  • कोलकाता- 8487

Also Read: Bihar Accident: आरा में कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >