एम्स पटना और PSI इंडिया के बीच समझौता, बिहार में परिवार नियोजन सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

एम्स पटना और पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (PSI इंडिया) ने परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी शोध, नए गर्भनिरोधक विकल्पों, प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देगी.

AIIMS Patna : एम्स पटना और पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (PSI इंडिया) के बीच परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत परिवार नियोजन से जुड़े शोध, नए गर्भनिरोधक विकल्प, प्रशिक्षण, मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा.

शोध और नए गर्भनिरोधक विकल्पों पर होगा काम

समझौते के तहत एम्स पटना शोध के लिए मूल्यांकन उपकरण और वैज्ञानिक रूपरेखा तैयार करने के साथ डेटा संग्रह एवं विश्लेषण में तकनीकी सहयोग देगा. वहीं, PSI इंडिया सरकारी हितधारकों के साथ समन्वय और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहयोग करेगा. दोनों संस्थान परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए विकल्पों और नवाचार पर भी काम करेंगे.

फैकल्टी डेवलपमेंट और प्रशिक्षण पर जोर

साझेदारी के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट, संस्थागत क्षमता निर्माण और डिजिटल एवं अनुभव आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने और परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास होगा.

हर तीन महीने में होगी प्रगति की समीक्षा

कार्यक्रमों की निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन के लिए दोनों संस्थानों की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे. साझेदारी के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति की हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी.

साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

समझौते पर PSI इंडिया के कार्यकारी निदेशक मुकेश कुमार शर्मा और एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए. डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी परिवार नियोजन के क्षेत्र में शोध, नवाचार और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के साथ बिहार में साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद करेगी. इसका उद्देश्य शोध और अनुभव के आधार पर परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है.

Also Read: आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, 32,388 सीटों पर होगी भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >