अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1 से 15 जून तक बिहार के इन दो जिलों में होगा एग्जाम

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है. आर्मी भर्ती कार्यालय दानापुर के तहत 1 से 15 जून तक पटना और आरा में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें करीब 48 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे.

Agniveer Bharti 2026: (अनिकेत त्रिवेदी, पटना) आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) दानापुर की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीख घोषित कर दी गई है. परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक पटना और आरा में किया जाएगा. दोनों शहरों में अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

अग्निपथ योजना के तहत आयोजित इस भर्ती परीक्षा में अग्निवीर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्समैन, क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के कुल 47,958 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

ऑनलाइन जारी होगा एडमिट कार्ड

आर्मी भर्ती कार्यालय की ओर से विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे. अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्थानीय आर्मी भर्ती कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

सात जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय दानापुर के अंतर्गत आने वाले सात जिलों के पंजीकृत अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें पटना, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, भोजपुर, सीवान और सारण जिले के उम्मीदवार शामिल हैं.

दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य

उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों और परीक्षा कार्यक्रम का पालन करना अनिवार्य होगा.

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है. साथ ही उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लोकेशन डिटेल और व्यक्तिगत दस्तावेज अपडेट रखने की सलाह दी गई है.

अलग-अलग तिथियों में होंगी विभिन्न श्रेणियों की परीक्षाएं

आर्मी भर्ती कार्यालय के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों की ऑनलाइन परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएंगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >