Patna: बिजली कंपनी शुरू करने जा रही नई व्यवस्था, सीआरएम प्रणाली से होगा ये काम

Patna: बिजली कंपनी जल्द ही शिकायत ट्रैकिंग की व्यवस्था विकसित करने की योजना बनायी जा रही है. बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के 13 बिजली प्रमंडलों में 2024 तक करीब 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर को इनस्टॉल कर दिया गया है.

Patna: बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधित शिकायत निवारण के लिए बिजली कंपनी की तरफ से नयी व्यवस्था शुरू की जा रही है. उपभोक्ता अब बिजली की शिकायत अब मोबाइल पर मैनुअल के साथ ऑनलाइन भी कर सकेंगे. इसके लिए जल्द ही शिकायत ट्रैकिंग की व्यवस्था विकसित करने की योजना बनायी जा रही है.

शिकायत दर्ज करने की सुविधा

बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के 13 बिजली प्रमंडलों में 2024 तक करीब 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर को इनस्टॉल कर दिया गया है, जो साल 2025 तक 100 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य तय किया गया है. इससे पूरे शहर में बिजली की व्यवस्था ऑनलाइन मोड में की जायेगी. इसे लेकर अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत लेकर बिजली केंद्र या फ्यूज कॉल सेंटर पर आने की जरूरत नहीं है. फिलहाल पेसू की तरफ से 1912 टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गयी है.

CRM प्रणाली को किया जा रहा डेवलप

राजधानी में ऑनलाइन बिजली व्यवस्था की जानकारी के लिए सीआरएम प्रणाली यानि कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट की सुविधा डेवलप की जा रही है. इसके अंतर्गत ऊर्जा मित्र एप, सुविधा एप, बिजली बिजली एप व अन्य एप को आसानी से उपयोग करने की सलाह दी जायेगी. साथ ही कॉन्फ्रेंस के जरिये बिजली मिनिमम कंजप्शन के तरीके को साझा किया जायेगा. यह सुविधा सप्ताह के सातों दिन के लिए दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate: सोना चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी, जानिए बिहार में क्या है लेटेस्ट रेट

Bihar : बिहार में ठंड ने दी दस्तक, लौट गया मॉनसून, पश्चिमी विक्षोभ पर क्या आया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >