एलकेजी में एडमिशन के लिए अगले माह से मिलेगा फॉर्म, अभिभावकों ने शुरू की तैयारी

स्कूलों की ओर से फॉर्म जारी होने से पहले अभिभावक सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सहेजने की तैयारी शुरू की है.

संवाददाता, पटना

शहर के अधिकतर निजी स्कूलों में अगले माह से एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा. अलग-अलग स्कूलों में सीटों के अनुसार ही एडमिशन लिया जायेगा. खासकर शहर के मिशनरी स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए अभिभावकों ने तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों की ओर से फॉर्म जारी होने से पहले अभिभावक सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सहेजने की तैयारी शुरू की है. इसके साथ ही अभिभावक अपने बच्चों की पर्सनालिटी ग्रूमिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं. एडमिशन के समय सभी स्कूलों की ओर से इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाता है. इसमें बच्चों के साथ अभिभावक से भी स्कूल के शिक्षक रू-ब-रू होते हैं. इसमें शिक्षक बच्चों के अनुशासन, एटीट्यूड, नॉलेज और बातचीत के अंदाज पर ही उनका सेलेक्शन करते हैं. शहर के अधिकतर स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 से 1200 रुपये रखी जायेगी. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक साढ़े तीन से साढ़े चार साल के बीच होनी चाहिए. बच्चों की उम्र अलग-अलग स्कूलों की ओर से एलकेजी में एडमिशन के लिए निर्धारित की जाती है.

शहर के इन स्कूलों में दिसंबर में जारी होगा एडमिशन फॉर्म

मेरी वार्ड किंडरगार्टेन-

अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडर गार्टेन में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म जारी किया जायेगा. यहां ऑफलाइन मोड में एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म जारी करने के बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए इंटरेक्शन सेशन होगा.

संत माइकल हाइस्कूल-

दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए नामांकन फॉर्म दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा. स्कूल की ओर से दिसंबर के पहले सप्ताह में एडमिशन से जुड़ी जानकारी साझा की जायेगी. एडमिशन फॉर्म की कीमत 800 से 1000 रुपये के बीच रखी जायेगी.

संत जेवियर्स हाइस्कूल-

गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स हाइस्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्कूल की वेबसाइट पर जारी की जायेगी. स्कूल की वेबसाइट पर सीटों के अनुसार एडमिशन लिया जायेगा. यहां एडमिशन फॉर्म की कीमत 700 से 800 रुपये के बीच होगी.

कार्मेल हाइस्कूल-

एलकेजी में एडमिशन के लिए स्कूल की ओर से दिसंबर के तीसरे सप्ताह में एडमिशन फॉर्म जारी की जायेगी. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार साल तक होनी चाहिए.

लोयोला हाइस्कूल-

एलकेजी में एडमिशन के लिए स्कूल की ओर से नवंबर के अंतिम सप्ताह में एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार साल और एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र चार से पांच वर्ष होनी चाहिए. यहां फॉर्म की कीमत 1000-1200 रुपये के बीच होगी.

डॉन बॉस्को एकेडमी-

स्कूल की ओर से एलकेजी का एडमिशन फॉर्म दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जायेगा. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र एक अप्रैल 2025 तक चार वर्ष होना चाहिए. यहां एलेकजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1500 से 1600 रुपये के बीच होगी.

एलकेजी में एडमिशन के लिए इन कागजात को कर लें तैयार

– बच्चे का आधार कार्ड

– इम्यूनाइजेशन सर्टिफिकेट

– बर्थ सर्टिफिकेट (नगर निगम से बना होना चाहिए)

– फैमिली फोटोग्राफ

– एड्रेस प्रूफ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >