बांकीपुर उपचुनाव में कार्रवाई, लग्जरी कार से 1.17 लाख रुपये बरामद, वोटरों को लुभाने की आशंका

पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले एक बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने लग्जरी कार से 1.17 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. आशंका है कि यह पैसा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ले जाया जा रहा था.

पटना से नितीश सिंह की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को नकद रुपये देकर प्रभावित करने की गुप्त सूचना पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

फॉरच्यूनर की तलाशी में मिले 1.17 लाख रुपये

वाहन जांच के दौरान भंवर पोखर स्थित पशु अस्पताल के पास पुलिस ने एक संदिग्ध फॉरच्यूनर को रोककर उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान गाड़ी में सवार एक व्यक्ति के पास से 1.17 लाख रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने पूरी राशि को तत्काल जब्त कर लिया.

वोटरों को प्रभावित करने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद नकदी का इस्तेमाल चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की सत्यता का पता लगाया जा रहा है.

पूछताछ जारी, मामले की हो रही जांच

पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही बरामद नकदी के स्रोत और उसके उद्देश्य की जांच की जा रही है. चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >