मासूम का गुप्तांग काटने वाला आरोपी गुड्डू पासवान गिरफ्तार

patna news: फुलवारीशरीफ. संपतचक प्रखंड के सोहगी गांव में मासूम बच्चे के गुप्तांग काटने के मुख्य आरोपी गुड्डू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

फुलवारीशरीफ. संपतचक प्रखंड के सोहगी गांव में मासूम बच्चे के गुप्तांग काटने के मुख्य आरोपी गुड्डू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने मामा के घर में छुपा था. वहीं पीड़ित परिवार ने ऐसे हैवान आरोपी को शरण देने और छुपाने वाले उसके मामा के परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की गुहार लगायी है. गौरीचक थाना के एडिशनल एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उसके मामा के घर बीबीपुर गांव से हुई. घटना के बाद से ही पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुड्डू पासवान मामा के घर में छुपा हुआ मिला. मामूली विवाद के बाद पड़ोसी गुड्डू पासवान ने नशे की हालत में साढ़े चार वर्षीय मासूम बच्चे का गुप्तांग काट डाला था. बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी भी इस घटना में शामिल थी, जो अब तक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.सफाई के बहाने लाखों का गहना लेकर भागा, कैमरे में कैद हुई वारदात पटना. गौरीचक थाना क्षेत्र के तारण पुर गांव में एक ठग गहना साफ करने के बहाने लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें आरोपी युवक का चेहरा साफ दिखायी दे रहा है. एक युवक बाइक से चंद्र ज्योति सिंह के घर पहुंचा और खुद को गहना सफाई करने वाला बताया. घर की महिलाओं ने अपने सोने के गहने उसे साफ करने के लिए दिया. सफाई के दौरान बदमाश ने असली गहने अपने पास रख लिया और नकली गहने वहीं छोड़ दिया. इतना ही नहीं, उसने सफाई के नाम पर पैसे भी लिया और वहां से चलता बना. कुछ देर बाद जब परिवार की महिलाओं ने गहनों को देखा तो असली गहने गायब मिले. इसके बाद घर में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि तीन पायल, तीन सोने की चेन, तीन जिउतीया और तीन कान के फूल, हार समेत कई कीमती गहने ठग अपने साथ ले गया. इनकी कुल कीमत लाखों में बतायी जा रही है. पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरीचक थाना के एडिशनल थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >