फर्जी कागजात तैयार कर 82 लाख की ठगी, एसटीएफ-पटना पुलिस ने आरोपी गौरव को दबोचा

पटना के बुद्धा कॉलोनी में फर्जी कागजात के जरिए 82 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी गौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Cyber ​​fraud in Patna : पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अरविंद सिंह से धोखाधड़ी और फर्जी कागजात तैयार कर करीब 82 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एसटीएफ और पटना पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गौरव मूल रूप से रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन का रहने वाला है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.

मकान खरीदने के लिए किया था एग्रीमेंट

अरविंद सिंह ने 19 सितंबर 2024 को बुद्धा कॉलोनी थाना में 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया था कि बाकरगंज स्थित एक मकान को खरीदने के लिए वीणा देवी से एग्रीमेंट कराया था और इसके लिए रकम दी थी.

फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प लिए रुपये

शिकायत के अनुसार, गौरव कुमार समेत अन्य आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर मकान से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इसी के जरिए अरविंद सिंह के करीब 82 लाख रुपये हड़प लिए. मामले में गौरव कुमार समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान गौरव कुमार के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >