Aaj Bihar Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश, 3 से 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 10 जिलों में अगले कुछ घंटों में भयंकर बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सारण, पटना, भोजपुर और लखीसराय के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बिजली चमकने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. पटना के अलावा कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच अगले कुछ घंटों में बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सारण, पटना, भोजपुर और लखीसराय में भारी बारिश हो सकती है.

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली चमकने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को ऐसे मौसम में खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है.

इस वजह से बिगड़ा है मौसम…

मौसम विभाग की तरफ से मौसम बिगड़ने की वजह भी बताई गई. दरअसल, पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. इसके साथ ही मध्य असम के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जिसके कारण कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है.

अगले तीन से चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम बिगड़ने रहने को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, गोपालगंज, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, बेगूसराय और जमुई जिले में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बाकी के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है.

पटना में मौसम का हाल?

पटना में मौसम की बात करें तो, रविवार की रात से ही कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही जबकि आज पूरे दिन बादल छाए रहे. बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिसके कारण लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली. पटना का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Also Read: Patna News: पटना में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग, CM हाउस की बढ़ाई सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >