घर लौट रहे युवक को गोली मार किया जख्मी

स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया.

पटना सिटी. स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार उपरि सेतु के समीप शनिवार की रात घटी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दीवान मुहल्ला सीढी घाट निवासी 32 वर्षीय पीयूष रंजन उर्फ बंटी स्कूटी से घर लौट रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने पंजरा में दो गोली मार कर उसे घायल कर दिया. घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक गोविंद मित्रा रोड में दवा दुकान में काम करता है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल की स्कूटी खोजी जा रही है. घटना की वजह स्पष्ट नहीं है. जख्मी युवक के बयान के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >