दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो जख्मी

patna news: मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित मदारपुर के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गये.

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित मदारपुर के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गये. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बेहोश पड़े दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई थी. इधर मृतक की पहचान पुनपुन थाना के नूरीचक निवासी लालदेव मांझी के पुत्र राहुल मांझी ( 30वर्ष) के रूप में हुई. बताया जाता है कि राहुल बाइक से सोमवार की रात पटना के गर्दनीबाग स्थित अपने ससुराल जा रहा था, इसी बीच मदारपुर के पास घटना घटित हो गयी. जिस वक्त घटना घटित हुई उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और बारिश से बचने के ख्याल से दोनों बाइक सवार एक ही लेन में काफी तेज गति से जा रहे थे और अपना संतुलन खो बैठे और दोनों बाइक आमने सामने जा टकरायी. जख्मी युवक के संबंध में बताया जाता है कि दोनों नालंदा जिला के रहने वाले हैं.

मेट्रो की निर्माणाधीन दीवार में ऑटो ने मारा धक्का, चालक समेत चार जख्मी

दानापुर. थाना क्षेत्र के सगुना पुलिस चौकी के पास मंगलवार की दोपहर में ऑटो का संतुलन खोने से निर्माणाधीन मेट्रो कॉरिडोर की चहारदीवारी से टकराने से चालक समेत चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी सभी को सगुना मोड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि पटना की ओर से तेज रफ्तार में यात्री सवार ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और सगुना मोड़ के पास निर्माणाधीन मेट्रो कॉरिडोर की चहारदीवारी में धक्का मारा दिया. ऑटो चहारदीवार के अंदर घुसा गया. टक्कर के बाद यात्री ऑटो में फंस गये. जख्मी चालक ध्रुव कुमार, यात्री सोनम सिन्हा व निर्मला देवी समेत एक अन्य यात्री जख्मी हो गये. ऑटो के परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना मिलते ही सगुना यातायात चेक पोस्ट के सब इंस्पेक्टर तनिश कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तीन यात्रियों और चालक को किसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला. यातायात थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >