पंडारक में घर पर गिरा पेड़ बची कई लोगों की जान

patna news: पंडारक. सोमवार की रात थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के निकट उच्च पथ के किनारे स्थित स्व राजेन्द्र यादव के मकान पर महुआ का एक विशाल पेड़ गिर गया.

पंडारक. सोमवार की रात थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के निकट उच्च पथ के किनारे स्थित स्व राजेन्द्र यादव के मकान पर महुआ का एक विशाल पेड़ गिर गया. हालांकि इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गये. इस बीच ग्रामीणों ने मकान पर गिरे पेड़ को हटाने व क्षति ग्रस्त मकान का मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह उच्च पथ को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही पंडारक थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि सोमवार की रात वन विभाग के पदाधिकारियों को घर पर पेड़ गिरने की सूचना दे दी गयी थी फिर भी पेड़ को हटाया नहीं गया. इस बीच वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सूरज कुमार अपने कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >