पालीगंज में पांच किलोमीटर लगा लंबा जाम

क्षेत्र में बुधवार को बालू लदे ट्रकों की मनमानी के कारण करीब पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक जाम लग गया.

प्रतिनिधि, पालीगंज क्षेत्र में बुधवार को बालू लदे ट्रकों की मनमानी के कारण करीब पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक जाम लग गया. जाम कई घंटों तक रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पालीगंज मुख्य सड़क पर सुबह से ही बालू लदे भारी वाहनों की आवाजाही अनियंत्रित रूप से हो रही थी. कई ट्रक बीच सड़क पर ही खड़े हो गये, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी. करीब पांच किलोमीटर तक लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और लोग घंटों फंसे रहे. जाम में फंसे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. कई बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, तो कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर जाम में घंटों परेशान होते रहे. कार्यालय जाने वाले पदाधिकारी और कर्मचारी भी समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बालू लदे ट्रक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं. न तो निर्धारित समय का पालन किया जा रहा है और न ही ट्रैफिक नियमों का. ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते सक्रियता दिखाता और ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित करता, तो इतनी समस्या उत्पन्न नहीं होती.कई घंटों बाद पुलिस बल के पहुंचने और वाहनों को हटवाने के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका. ग्रामीणों और आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बालू ढुलाई पर सख्त निगरानी रखी जाए और भविष्य में ऐसी जाम की स्थिति से लोगों को राहत दिलायी जाए .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >