बिहार में बनेगा व्यापार आयोग, कलवार समाज को मिलेगा प्रतिनिधित्व: डॉ दिलीप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पटना के बीआइए सभागार में आयोजित ‘कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह’ में कहा कि बिहार में जल्द ही व्यापार आयोग का गठन किया जायेगा,

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पटना के बीआइए सभागार में आयोजित ‘कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह’ में कहा कि बिहार में जल्द ही व्यापार आयोग का गठन किया जायेगा, जिसमें कलवार समाज को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव व्यापारिक समुदाय का सम्मान करती रही है और कलवार समाज को संगठित शक्ति के रूप में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है. कलवार इंडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में डॉ जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नया आयोग न केवल व्यापारिक नीतियों के निर्माण में भागीदार होगा, बल्कि पारंपरिक व्यापार से जुड़े समाजों की वित्तीय, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तीकरण में भी सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि यह आयोग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, नीति-निर्माण में भागीदारी और व्यापारी समुदाय की सुरक्षा जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभायेगा. इस सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद तरुण कुमार, विनोद जायसवाल, मदन चौधरी, अशोक जायसवाल, डॉ राजेश रौशन, विशाल और राधेश्याम आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >