नये नगर निगम भवन के बेसमेंट में बनेगा माॅर्डन वर्कशाॅप, होगी भारी वाहनों की मरम्मत

नये पटना नगर निगम भवन के बेसमेंट में माॅर्डन वर्कशाॅप बनेगा. यहां उन गाड़ियों की मरम्मत होगी जो अधिक बड़े और भारी होंगे या जिनके इंजन को पूरी तरह खोलने की जरूरत होगी.

संवाददाता, पटना

नये पटना नगर निगम भवन के बेसमेंट में माॅर्डन वर्कशाॅप बनेगा. यहां उन गाड़ियों की मरम्मत होगी जो अधिक बड़े और भारी होंगे या जिनके इंजन को पूरी तरह खोलने की जरूरत होगी. वर्तमान में पटना नगर निगम में तीन वर्कशॉप कार्यरत हैं जिनमें से हर में दो दो अंचल की गाड़ियां बनती है. इनमें बकरी बाजार में स्थित नगर निगम के वर्कशाॅप में पाटलिपुत्रा और नूतन राजधानी अंचल के गाड़ियों का रखरखाव और मरम्मत होता है. कंकड़बाग वर्कशॉप में कंकड़बाग और बांकीपुर के गाड़ियों की मरम्मत जबकि अजीमाबाद कार्यालय परिसर में स्थित वर्कशॉप में अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल की गाड़ियां बनती है. लेकिन इन वर्कशॉप में से किसी में उतनी सुविधाएं और संसाधन नहीं हैं जो बड़े और भारी वाहनों की मरम्मत कर सके. टीपर और बॉबकट जैसे छोटे वाहनों के भी गंभीर खराबी को दूर करने में यहां बहुत समय लगता है और इसके कारण कई कई दिनों तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं. इससे कचरा ढोने में गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं हो पाता है और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सफाई में समस्या आती है. लेकिन नगर निगम मुख्यालय स्थित मॉडर्न वर्कशाॅप बनने के बाद वाहनों के मरम्मत की गति तेज हो जायेगी और गंभीर रूप से खराब वाहनों और बड़े और भारी वाहनों की मरम्मत भी जल्द हो सकेगी.

बेसमेंट में मॉडर्न वर्कशाॅप के साथ होगा पार्किंग भी

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि बेसमेंट में मॉडर्न वर्कशॉप के साथ पाकिंग भी होगा. इससे वहां वाहनों को खड़ा करने के साथ साथ उनकी मरम्मत भी की जा सकेगी. इस नये वर्कशॉप के निर्माण के बाद भी वर्तमान में कार्यरत तीनों वर्कशाॅप काम करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >