बाढ़ के मध्य विद्यालय में गिरा छत का बड़ा हिस्सा, बचे बच्चे

बाढ़. काजीचक स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का छत का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर पड़ा, जिससे छत के नीचे रखा एक ट्रंक क्षतिग्रस्त हो गया.

बाढ़. काजीचक स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का छत का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर पड़ा, जिससे छत के नीचे रखा एक ट्रंक क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि कोई बच्चा छत के नीचे नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. स्कूल का भवन इतना जर्जर है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है. स्कूल के इस जर्जर भवन को देखकर विकास के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्कूल के बच्चों को एस्बेस्टस के बरामदा में जमीन पर पढ़ाया जा रहा है. न स्कूल के भवन की स्थिति ठीक है न बच्चों के लिए इस स्कूल में बेंच की व्यवस्था है. इस बाबत स्कूल के प्रभारी आनंद भूषण ने बताया कि विद्यालय के भवन में सुधार के लिए कई बार शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को लिखित में दिया गया है, यहां तक की सचिवालय को भी लिखा गया है, लेकिन विभागीय स्तर पर संज्ञान नहीं लिया गया. सचिव ने बताया कि इस स्कूल में पदाधिकारी कई बार निरीक्षण करने भी आते हैं. सचिव ने बताया कि बरामदा का छत पहले ही गिर चुका था. इसके बाद ग्रामीणों से चंदा लेकर करकट लगाया गया. इस करकट के नीचे बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने को विवश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >