पालीगंज में करेंट लगने से मजदूर की गयी जान

patna news: पालीगंज. स्थानीय चंद्रवंशी नगर में काम करने के दौरान एक मजदूर 11 हजार वाट के तार के चपेट में आने से जख्मी हो गया.

पालीगंज. स्थानीय चंद्रवंशी नगर में काम करने के दौरान एक मजदूर 11 हजार वाट के तार के चपेट में आने से जख्मी हो गया. ग्रामीणों को सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान डीहपाली गांव निवासी स्व रामाश्रय ठाकुर के 37 वर्षीय पुत्र सुभाष ठाकुर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सुभाष रविवार को चंद्रवंशी नगर के एक घर में बालू ढोने गया था. छत पर बालू रख रहा था. इस दौरान घर से सटे 11 हजार वाट के गुजले तार की चपेट में आ गया. इस घटना में वह झुलस गया था. युवक के दो छोटी-छोटी बेटी और एक तीन माह का बच्चा है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को कवर तार लगाने की मांग की गयी है. लेकिन अब तक कवर तार नहीं लगाया गया. जिससे बड़ी घटना घट गयी. बिजली एसडीओ बिहारी लाल ने बताया कि कई बार विभाग वहां पोल लगाने के लिए गया. लेकिन ग्रामीण के विरोध के कारण पोल नहीं लग पाया. उसे जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा.

मसौढ़ी में करेंट लगने से महिला की मौत

मसौढ़ी. जिउतिया व्रत पर जहां घर-घर में पूजा-पाठ और खुशियों का माहौल था, वहीं धनरूआ प्रखंड की छाती पंचायत स्थित छोटकी सिमहाडी गांव में मातम छा गया. रविवार सुबह करेंट लगने से 45 वर्षीय मंजू देवी पत्नी बिनोद पासवान की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह मंजू देवी घर के बाहर बंधे जानवर को खोलने गयी थी. इसी दौरान पास के पोल से करेंट की चपेट में आ गयी. बताया जाता है कि मृतका के तीन बेटे राहुल कुमार, शिशुपाल कुमार व निशु कुमार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >