मनेर. मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय-सत्तर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पांच लोगों के झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है. बताया जाता है कि सराय पंचायत के सत्तर गांव निवासी शंभू कुमार के झोपड़ीनुमा घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. पड़ोसी रामप्रवेश राम, उमेश कुमार, मोसूल राम, आनंदी दास का भी झोपड़ीनुमा घर आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते पांचों के घर जलकर राख हो गये. घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित अन्य सामान जल गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
