बोले तेजस्वी- लालू छोटी प्रतिक्रिया देकर सबको छूमंतर कर देते हैं

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके पार्टी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के तथाकथित टेप वायरल होने के बाद लालू समर्थक ट्वीटर पर सक्रिय हो गये हैं. इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी रिट्वीट किया है. ट्वीट पर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को लोग टेप को बेबुनियाद और निराधार बता रहे हैं. किसी […]

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके पार्टी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के तथाकथित टेप वायरल होने के बाद लालू समर्थक ट्वीटर पर सक्रिय हो गये हैं. इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी रिट्वीट किया है. ट्वीट पर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को लोग टेप को बेबुनियाद और निराधार बता रहे हैं.

किसी ने इसे सुपारी जर्नलिज्म बताया तो किसी ने लिखा कि लालू प्रसाद तूफानों से खेलना जानते हैं. लालू जेपी की जिंदा कौम हैं जो लहरों के निमंत्रण को स्वीकार करते हैं. उनके पास बुद्ध और बापू भी हैं. लालू प्रसाद भाजपा वालों के लिए बिहार में वह आग है जिस पर पानी डालो या घी दोनों बराबर है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने अपने रिट्वीट में लिखा है कि लालू प्रसाद पर आरोप लगाने के लिए विपक्ष भले मेहनत करता हो लेकिन वह उसकी चिंता नहीं करते बल्कि एक छोटी सी प्रतिक्रिया से सबको छूमंतर कर देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >