केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गाड़ी से हटायी लाल बत्ती, कहा- देश में खत्म होगा वीआइपी कल्चर

पटना: केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को अपनी गाड़ी में लगी लाल बत्ती हटा दी. बरबीघा में उन्होंने यह पहल की.गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक और जन उपयोगी बड़ा फैसला है. इससे देश में वीआइपी कल्चर खत्म होगा […]

पटना: केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्रीएवंभाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को अपनी गाड़ी में लगी लाल बत्ती हटा दी. बरबीघा में उन्होंने यह पहल की.गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक और जन उपयोगी बड़ा फैसला है. इससे देश में वीआइपी कल्चर खत्म होगा और आम लोगों को अधिक सुविधा मिल सकेगी.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई के बाद से देश में नहीं चलेंगे लाल बत्ती वाले वाहन

मालूमहो कि केंद्र की माेदी कैबिनेट ने बुधवार को वीवीआइपी कल्चर के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है.एक मई से अब सिर्फपांच लोग ही लाल बत्ती का इस्तेमाल कर पाएंगे. अब सिर्फ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश और लोकसभा स्पीकर ही लाल बत्ती का इस्तेमाल कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >