अपनी ही बेटी से महीनों से दुष्कर्म कर रहा था पिता

फतुहा : थाना क्षेत्र के समसपुर में बाप द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था. अपने पिता की इस गंदी हरकत सेतंग होकर नाबालिग बेटी ने सारी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद पत्नी ने पति पर पुत्री के […]

फतुहा : थाना क्षेत्र के समसपुर में बाप द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था. अपने पिता की इस गंदी हरकत सेतंग होकर नाबालिग बेटी ने सारी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद पत्नी ने पति पर पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर उसका मेडिकल जांच कराया और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी अनिल कुमार रिक्शा चलाने का काम करता है और उसकी पत्नी मजदूरी करती है. जब वह काम पर चली जाती थी और घर में कोई नहीं रहता था, तो अनिल की बुरी नीयत अपनी नाबालिग पुत्री 15 वर्ष पर रहती थी. वह अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था. बेटी लोकलाज के डर से इस बातों का जिक्र किसी से नहीं करती.
इसी का फायदा उठा कर पिता ने एक दिन एकांत पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था. अपने पिता की इस गंदी हरकत से तंग होकर नाबालिग बेटी ने घटना की जानकारी अपनी चाची को दी, तो सारा परिवार स्तब्ध रह गया. जब किशोरी की मां काम से लौटी, तो घटना की जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >