प्लाइवुड की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

फुलवारीशरीफ : साकेत विहार मोड़ के पास एक प्लाइवुड दुकान में बुधवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी, जिससे लाखों का प्लाइवुड, शीशा व हार्डवेयर का सामान जल कर राख हो गया. दुकान में लगी आग बुझाने दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं. इस संबंध में सौरभ प्लाइ एंड ग्लास हार्डवेयर के दुकानदार विनोद तिवारी […]

फुलवारीशरीफ : साकेत विहार मोड़ के पास एक प्लाइवुड दुकान में बुधवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी, जिससे लाखों का प्लाइवुड, शीशा व हार्डवेयर का सामान जल कर राख हो गया.
दुकान में लगी आग बुझाने दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं. इस संबंध में सौरभ प्लाइ एंड ग्लास हार्डवेयर के दुकानदार विनोद तिवारी ने बताया की शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी दुकान का सामान जल कर राख हो गया. आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी. दुकानदार के मुताबिक करीब सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >