बिहार में कल कुछ ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज भी बेहतर धूप निकलने के साथ कल मुख्यत: आकाश के साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान कल के 14.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज भी बेहतर धूप निकलने के साथ कल मुख्यत: आकाश के साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान कल के 14.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना का अधिकतम तापमान कल के 26.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रदेश के तीन अन्य प्रमुख शहरों गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान कल के क्रमश: 14.9, 16.0 और 13.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 10.1, 13.2 और 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गया, भागलपुर और पूर्णिया में जिले में अधिकतम तापमान कल के क्रमश: 27.0, 28.2 और 27.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 27.1, 27.9 और 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना, गया, भागलपुर तथा पूर्णिया में कल न्यूनतम तापमान के 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ कल मुख्यत: आकाश के साफ रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >