बिहार में कल भी कोहरा-धुंध छाए रहने की संभावना

पटना : बिहार के गया जिले में कड़ाके की ठंड के वापस लौटने के बीच प्रदेश के अन्य भागों में मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है और कल भी सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर मुख्यरुप से आकाश के साफ रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग […]

पटना : बिहार के गया जिले में कड़ाके की ठंड के वापस लौटने के बीच प्रदेश के अन्य भागों में मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है और कल भी सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर मुख्यरुप से आकाश के साफ रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गया में आज न्यूनतम तापमान कल के 10.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान कल के 23.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

राजधानी पटना का आज का न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है और यह कल के 10.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि अधिकतम तापमान कल के 23.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.7 और 12.1 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ इन जिलों में अधिकतम तापमान क्रमश: 24.4 और 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम के शुष्क रहने के साथ भागलपुर जिला के सबौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया.

मौसम पूर्वानुमान में कल सुबह पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर मुख्यरुप से आकाश के साफ रहने एवं न्यूनतम तापमान के 9 से 12 के बीच तथा अधिकतम तापमान के 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >