कल के बाद बदल जायेगा मौसम, फिर से बढ़ेगी कनकनी

पटना : बिहार का मौसम 23 दिसंबर के बाद बदल सकता है. लोगों को फिर से ज्यादा ठंड लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर से बढ़ रहा है, जो 23 तक बिहार के आसपास पहुंच जायेगा. इसके बाद यह पता चलेगा कि विक्षोभ का असर राज्य पर कितना होगा. बुधवार […]

पटना : बिहार का मौसम 23 दिसंबर के बाद बदल सकता है. लोगों को फिर से ज्यादा ठंड लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर से बढ़ रहा है, जो 23 तक बिहार के आसपास पहुंच जायेगा. इसके बाद यह पता चलेगा कि विक्षोभ का असर राज्य पर कितना होगा. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुवार को धूप खिलेगी और कोहरे का असर कम होगा. कोहरे की हाइट कम रहने के कारण धूप का असर कम : बुधवार को भी धूप निकली, लेकिन कोहरे की लो हाइट पर रहने से धूप की तपिश लोगों को कम महसूस हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तीन किलोमीटर की हाइट पर कोहरा का लेयर होने से धूप अधिक देर नहीं रही. गुरुवार को भी मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. 23 दिसंबर तक पटना का मौसम ऐसा ही रहेगा.

अगले 24 घंटे के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री तक रहेगा. रात व सुबह में पछुआ हवा से कनकनी बढ़ेगी. लेकिन, धूप निकलने के बाद ठंड कम लगेगी.

बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलनेवाली और पटना जंकशन आनेवाली आठ ट्रेनें रद्द कर दी गयीं. इसमें राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलनेवाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस शामिल है. इसके साथ ही हावड़ा से खुलनेवाली हावड़ा-अमृतसर मेल और तूफान एक्सप्रेस, दिल्ली से खुलनेवाली ओल्ड दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस और नॉर्थइस्ट एक्सप्रेस, सियालदह से खुलनेवाली सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस और हरिद्वार से खुलनेवाली कुंभ एक्सप्रेस शामिल हैं.

संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस कोहरे के कारण घंटों विलंब चल रही थी, जिसे रिशिड्यूल और रद्द करना पड़ा. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल ने बुधवार को राजेंद्र नगर और गुरुवार को नयी दिल्ली से रद्द कर दिया है. यह आदेश 15 जनवरी तक लागू है. वहीं, अमृतसर स्टेशन से सोमवार को खुली पंजाब मेल 25 घंटे विलंब से बुधवार को जंकशन पहुंची. इसके साथ ही और भी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों विलंब से जंकशन पहुंची. विलंब परिचालन होने के कारण चार ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है.
विलंब से पहुंचीं ट्रेनें
अमृतसर-हावड़ा मेल 25 घंटे
हिमगिरी एक्सप्रेस 17 घंटे
अकालतख्त एक्सप्रेस 8.30 घंटे
विक्रमशिला एक्सप्रेस 10 घंटे
ब्रह्मपुत्रा मेल 3:30 घंटे
कोटा-पटना एक्सप्रेस 9 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 2:30 घंटे
ये ट्रेनें रिशिड्यूल
पटना-हाटिया सुपरफास्ट रात्रि 10:15 बजे
पटना-कोटा एक्सप्रेस रात्रि 10:00 बजे
संघमित्रा एक्सप्रेस रात्रि 9:00 बजे
उधना एक्सप्रेस रात्रि 8:00 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >