पटना : बिहार में कड़ाके की ठंड जारी रहने के साथ सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर आकाश के साफ रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का आज का न्यूनतम तापमान कल के 11 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि अधिकतम तापमान कल के 25.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5, 12.3 और 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ इन जिलों में अधिकतम तापमान क्रमश: 24.5, 24.6 और 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम के शुष्क रहने के साथ भागलपुर जिला के सबौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मौसम पूर्वानुमान में कल सुबह पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर आकाश के साफ रहने एवं न्यूनतम तापमान के 10 से 11 के बीच तथा अधिकतम तापमान के 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.
