ट्रेन हादसा : पटना सिटी के एक ही परिवार के आठ लोग लापता, तीर्थयात्रा से लौट रहे थे

पटना : कानपुर ट्रेन हादसे के बाद से पटना सिटी के एक ही परिवार के आठ लोग लापता हैं. यह परिवार तीर्थयात्रा कर लौट रहा था. परिजन अनहोनी की आशंका ले सहमे हुए हैं. पटना सिटी के मनोज पत्नी प्रेमलता के साथ तीर्थयात्रा पर निकले थे. उनके साथ परिवार के आठ लोग थे. शनिवार को […]

पटना : कानपुर ट्रेन हादसे के बाद से पटना सिटी के एक ही परिवार के आठ लोग लापता हैं. यह परिवार तीर्थयात्रा कर लौट रहा था. परिजन अनहोनी की आशंका ले सहमे हुए हैं.

पटना सिटी के मनोज पत्नी प्रेमलता के साथ तीर्थयात्रा पर निकले थे. उनके साथ परिवार के आठ लोग थे. शनिवार को उज्जैन में महाकाल का दर्शन करने के बाद ये लोग इंदौर-पटना एक्सप्रेस से लौट रहे थे. सभी एस-1 बोगी में सफर कर रहे थे. मनोज 40 नंबर और उसकी पत्नी प्रेमलता 64 नंबर बर्थ पर थे. जो दो बोगी सबसे ज्यादा डैमेज हुए हैं, वे एस 1 और एस 2 बोगी ही हैं.रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घायलों की सूची में मनोज या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >