बिहारवासियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी धनतेरस व दीपावली की बधाई

पटना : राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की सतप्रेरणा मनुष्य […]

पटना : राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की सतप्रेरणा मनुष्य में जगाता है. यह त्योहार हमें चतुर्दिक बाह्य दुनियां को प्रकाशित करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण को भी प्रेम, उल्लास और बंधुत्व से आलोकित करने की पावन प्रेरणा देता है. सामाजिक समरसता और सद्भावना भी इसके माध्यम से सशक्त होती है.

वहीं, मुख्यमंत्रीनीतीशकुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश व देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे. प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि आये. प्रदेशवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व को मनायें. बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >