मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल में बीमार, इलाज के लिए आवेदन

पटना: जेल में बंदमोकामा के बाहुबली निर्दलिय विधायक अनंत सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधि कारी की अदालत में आवेदन देकर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजने की अपील की है. विधायक अनंत सिंह के अधिवक्ता नवीन कुमार ने अदालत में आवेदन देकर यह निवेदन किया है कि विभिन्न मामलों में जेल में बंद विधायक […]

पटना: जेल में बंदमोकामा के बाहुबली निर्दलिय विधायक अनंत सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधि कारी की अदालत में आवेदन देकर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजने की अपील की है. विधायक अनंत सिंह के अधिवक्ता नवीन कुमार ने अदालत में आवेदन देकर यह निवेदन किया है कि विभिन्न मामलों में जेल में बंद विधायक अनंत सिंह की तबीयत खराब है. उनको बेहतर इलाज की जरूरत है. उनका उचित इलाज बेऊर जेल में नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने निवेदन किया कि पूर्ण इलाज कराने के लिए उनको पीएमसीएच और उन्हें जेल से कोर्ट में लाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाये. उक्त आवेदन कोतवाली थाना कांड संख्या 23/16 में दिया गया. उक्त आवेदन पर सुनवाई मंगलवार को होगी. हालांकि, आज उन्हें बेऊर जेल से अवैध हथियार रखने के एक मामले में अदालत में पेश
किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >