बोले लालू, राबडी ने पहनवा दिया आरएसएस वालों को पतलून

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हाफ पैंट छोडकर पतलून अपनाये जाने का श्रेय मंगलवार को अपनी पत्नी राबडी देवी को दिया. गौरतलब है कि पिछले 90 वर्षों से आरएसएस कार्यकर्ता खाकी रंग की हाफ पैंट पहना करते थे, जिसे छोडकर कल से उन्होंने पतलून अपना लिया. लालू ने ट्वीट कर […]

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा हाफ पैंट छोडकर पतलून अपनाये जाने का श्रेय मंगलवार को अपनी पत्नी राबडी देवी को दिया. गौरतलब है कि पिछले 90 वर्षों से आरएसएस कार्यकर्ता खाकी रंग की हाफ पैंट पहना करते थे, जिसे छोडकर कल से उन्होंने पतलून अपना लिया.

लालू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमने आरएसएस को फुल पैंट पहनवा दिया. राबडी देवी ने सही कहा था कि इन्हें संस्कृति का ज्ञान नहीं, शर्म नहीं आती, बूढे-बूढे लोग हाफ पैंट में घूमते हैं.’

एक-के बाद एक ट्वीट कर लालू ने कहा कि राबडी के बयान ने आरएसएस को अपने पहनावे में परिवर्तन करने पर बाध्य किया. लालू ने साथ ही कहा, ‘‘अभी तो हमने हाफ को फुल पैंट करवाया है. माइंड को भी फुल करवायेंगे। पैंट ही नहीं सोच भी बदलवायेंगे. हथियार भी डलवायेंगे। जहर नहीं फैलाने देंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >