पिस्टल के साथ युवा जदयू नेता सहित दो गिरफ्तार

पटना/मुंगेर : पटना के पाली प्रखंड के युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा सहित दो युवकों को पुलिस ने दो नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवकों को टैक्सी स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ की जा रही. प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने गश्ती […]

पटना/मुंगेर : पटना के पाली प्रखंड के युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा सहित दो युवकों को पुलिस ने दो नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवकों को टैक्सी स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ की जा रही.
प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान प्राइवेट वाहन स्टैंड के समीप दो युवकों को संदेह होने पर पकड़ा. दोनों ने अपना घर पटना जिला बताया. जब उससे पूछा गया कि वह मुंगेर क्यों और कहां आया है. जिसका जबाव देने में दोनों हिचकिचाने लगा. पुलिस ने जब तलाशी ली, तो दोनों की कमर से एक-एक नाइन एमएम का पिस्टल बरामद हुआ. जिसे पकड़ कर कोतवाली थाना लाया गया. गिरफ्तार युवक पटना जिले का रहनेवाला है.
शिवशंकर शर्मा जहां पाली थाना क्षेत्र के मसौढ़ी गांव का रहनेवाला है. वहीं, श्रीराम शर्मा विक्रम थाना क्षेत्र के बराट गांव का रहनेवाला है. गिरफ्तार शिवशंकर शर्मा ने बताया कि उसने मुंगेर के हाजीसुभान निवासी मो चुन्नू से दो पिस्टल खरीदा था, जो खराब हो गया. वह उसे लौटाने श्रीराम शर्मा के साथ मंगलवार की रात जमालपुर पहुंचा और से ऑटो पकड़ कर मुंगेर स्टैंड पहुंचा, जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >