बिहार में बाढ़ से 61 की मौत, 31 लाख आबादी प्रभावित

पटना : बिहार में बाढ़ से 61 लोगों की मौत होने के साथ इससे अब तक 31 लाख आबादी प्रभावित हो गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गोपालगंज में एक अन्य व्यक्ति की मौत के साथ अब तक इस आपदा से मरने वालों […]

पटना : बिहार में बाढ़ से 61 लोगों की मौत होने के साथ इससे अब तक 31 लाख आबादी प्रभावित हो गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गोपालगंज में एक अन्य व्यक्ति की मौत के साथ अब तक इस आपदा से मरने वालों की संख्या कुल 61 हो गयी है. बिहार में बाढ़ से मरने वाले लोगों में पूर्णिया में 24, कटिहार में 15, सुपौल में 8, किशनगंज में 5, मधेपुरा में 4, गोपालगंज में 3 एवं अररिया एवं सहरसा 1-1 व्यक्ति शामिल हैं. बिहार में बाढ़ के कारण प्रदेश के 13 जिलों पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के 69 प्रखंडों के 2274 गांवों की कुल 31 लाख आबादी बेघर हो गयी है.

राहत कार्य में लगी हैं 175 मेडिकल टीम

बिहार में बाढ़ से 1.61 लाख हेक्टयर में लगी फसल की क्षति हुई है तथा 3.78 लाख लोग 460 सरकारी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. बाढ़ प्रभावित इलाके में बीमार लोगों के इलाज के लिए 175 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की गयी है तथा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत एवं बचाव कार्य के लिए सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं पटना जिला के दीदारगंज में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तथा खगड़िया, सीतामढ़ी, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी और मधेपुरा में एसडीआरएफ की एक-एक टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं नदिया

बिहार के बाढ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच 193196 खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किये गये हैं. बिहार में गंगा नदी भागलपुर जिला के कहलगांव में, घाघरा नदी सिवान जिला के बरौली और गंगपुर सिसवन में, बागमति नदी बेनिबाद में, कमलाबलान मधुबनी जिला के झंझारपुर में, कोसी नदी खगडिया जिला के बलतारा एवं कटिहार जिला के कुरसैला में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >