भूसे से 20 लाख के सोने व हीरे के जेवरात बरामद

रिजल्ट घोटाला .बच्चा के घर छापेमारी पुलिस शुक्रवार को लालकेश्वर के खिलाफ कुर्की-जब्ती और बच्चा राय को रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में देगी. वहीं, भारी पुलिस बल के साथ एसआइटी बच्चा के घर पर धावा बोल सकती है. पटना/हाजीपुर : इंटर रिजल्ट घोटाले के मुख्य आरोपित वीआर कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार उर्फ […]

रिजल्ट घोटाला .बच्चा के घर छापेमारी

पुलिस शुक्रवार को लालकेश्वर के खिलाफ कुर्की-जब्ती और बच्चा राय को रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में देगी. वहीं, भारी पुलिस बल के साथ एसआइटी बच्चा के घर पर धावा बोल सकती है.
पटना/हाजीपुर : इंटर रिजल्ट घोटाले के मुख्य आरोपित वीआर कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के घर पर गुरुवार को तीन घंटे तक एसआइटी का सर्च अभियान चला. मकान का चप्पा-चप्पा पुलिस ने खंगाला. इस दौरान मकान के बाहर वाले हिस्से में रखे भूसे से करीब 20 लाख के सोने और हीरे के जेवरात बरामद किये गये. इनमें सोने के हार, चेन, अंगूठी, बाली, झूमका समेत अन्य गहने शामिल हैं. इसके अलावा 1.26 लाख नकद भी बरामद हुआ है. पैसे और गहने भूसे में क्यों रखे हुए थे, इसका जवाब घर में मौजूद महिलाएं नहीं दे सकीं.
एएसपी अभियान अनुपम कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी वंदना कुमारी की मौजूदगी में एसआइटी की टीम ने वैशाली के कीरतपुर राजाराम में बच्चा राय के घर की तलाशी ली. बताया गया है कि सोने-हीरे
भूसे से 20 लाख के सोने व हीरे के…
के गहने और रुपये को एक बैग में बंद कर घर की बगल में गेहूं के भूसे में छुपा कर रखा गया था. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के बाद सभी अधिकारी बच्चा राय के घर से लौट रहे थे. कुछ अधिकारी आगे भी बढ़ गये थे. लेकिन, टीम में शामिल आखिरी गाड़ी दरवाजे से निकलने की तैयारी में थी, उसी समय घर की एक बूढ़ी महिला छुपा कर रखे गये आभूषणों से भरे बैग को भूसे से निकाल कर घर के अंदर ले जाने लगी.
तभी अंतिम गाड़ी पर रहे अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने बूढ़ी महिला को रोक लिया और बैग को अपने कब्जे में ले लिया. इसकी सूचना मिलते ही पटना लौट रहे सभी अधिकारी वापस बच्चा राय के घर पहुंचे. अधिकारियों ने जब बैग खोला, तो सभी दंग रह गये. बैग में जेवरात और नकद के साथ मोबाइल और अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात छुपा कर रखे गये थे. टीम ने उसे जब्त कर लिया है.
छापेमारी के दौरान तीन और डायरियां मिलीं. ये डायरियां बच्चा राय की हैं, जिन्हें वह मेनटेन करता था. इसके अलावा राज्य के कुछ अन्य स्कूलों की मुहरें, बिना लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं भी बरामद हुई हैं. सारा सामान पुलिस पटना कोतवाली लेकर आयी है. यहां पर सभी सामान का सीजर बनाया गया है.
जिन स्कूलों से संबंधित कागजात मिले हैं, उनके संचालकों से भी पूछताछ करेगी एसआइटी
बच्चा राय के घर से दूसरे कुछ स्कूलों से जुड़े दस्तावेज मिलने से उनके संचालक भी शक के दायरे में आ गये हैं. बच्चा राय से सांठगांठ और रिजल्ट घोटाले में शामिल होने के लिंक पुलिस को मिल रहे हैं. पुलिस इसके आधार पर संबंधित स्कूल संचालकों से पूछताछ करेगी.
बच्चा राय के पिता-भाई नहीं मिले, टाॅपर्स के घर भी पुलिस ने दिया दबिश
वीआर कॉलेज के एजुकेशनल ट्रस्ट के संचालक बच्चा राय के पिता राजदेव राय व उसके भाई को भी पुलिस तलाश रही है. गुरुवार को दोनों घर पर नहीं मिले. इसके अलावा ट्रस्ट में शामिल अन्य सदस्यों को भी खोजा जा रहा है. पुलिस ट्रस्ट से जुड़े लोगों से वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ करेगी. वीआर कॉलेज के जो चार टाॅपर्स इस घोटाले में फंसे हैं, उनके घर पर भी एसआइटी गयी. उनके परिजनों से पूछताछ की. लेकिन, टापर्स घर पर नहीं मिले. पुलिस ने सभी टापर्स को उपस्थित होने के लिए कहा है.
बच्चा राय के घर आज भारी फोर्स के साथ फिर धमक सकती है पुलिस
एसआइटी शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ बच्चा राय के घर फिर से धमक सकती है. अभी पुलिस को यहां से बहुत कुछ मिलने के आसार हैं. गुरुवार को फोर्स कम होने और मकान का कैंपस काफी बड़ा होने के कारण सर्च अभियान पूरा नहीं हो पाया है. एसआइटी फिर से छापेमारी की तैयारी में है.
1.26 लाख नकद, तीन डायरियां, कई स्कूलों
की मुहरें, बोर्ड की सादी कॉपियां भी बरामद
बच्चा के घर से बरामद गहने व इनसेट इसी बैग में गहनों को रख कर भूसे में छुपाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >