VIDEO: 15 अगस्त 2026 को भारत मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें

VIDEO: 15 अगस्त 2026 को भारत मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, जानिए आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें

15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी, और 2026 में हम अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. इस खास मौके से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और रोचक तथ्य जानें.

Independence Day : 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि देश को आजादी मिले 79 साल हुए हैं, तो स्वतंत्रता दिवस 80वां कैसे हो गया. दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था. इसलिए 2026 में स्वतंत्रता दिवस की संख्या 80वीं होगी. यह दिन देश की आजादी, संघर्ष और उन वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था.

15 अगस्त से जुड़ी ये बातें शायद आप नहीं जानते होंगे

15 अगस्त 1947 को करीब 200 साल लंबे ब्रिटिश शासन का अंत हुआ और भारत स्वतंत्र राष्ट्र बना. सत्ता हस्तांतरण के लिए 15 अगस्त की तारीख पहले से तय नहीं थी, बल्कि बाद में इसे निर्धारित किया गया.

आजादी के बाद से दिल्ली का लाल किला स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया. 15 अगस्त 1947 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यहां पहली बार तिरंगा फहराया था. आज भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रगान और तोपों की सलामी जैसे कार्यक्रम भी होते हैं.

15 अगस्त और 26 जनवरी को लेकर भी अक्सर भ्रम रहता है. 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था, जबकि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक गणराज्य बना.

तिरंगे से लेकर 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' तक, इतिहास में दर्ज कई यादें

भारतीय तिरंगे के बीच में बना अशोक चक्र भी खास संदेश देता है. इसमें 24 तीलियां हैं, जो निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती हैं.

15 अगस्त का महत्व केवल भारत तक सीमित नहीं है. दक्षिण कोरिया के लिए भी यह दिन खास है. इसी दिन उसे जापानी शासन से मुक्ति मिली थी.

आजादी की रात जवाहरलाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' दिया था. यह भाषण भारत की आजादी के इतिहास में हमेशा याद किया जाता रहेगा.

हालांकि आजादी का यह सफर आसान नहीं था. देश के विभाजन के साथ लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. विस्थापन और पुनर्वास की बड़ी चुनौती सामने आई. इसलिए स्वतंत्रता दिवस खुशी के साथ उन मुश्किल दिनों और बलिदानों को याद करने का भी अवसर है.

15 अगस्त सिर्फ एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है. यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और अपना जीवन न्योछावर कर दिया. इसलिए जब भी तिरंगा दिखाई दे, उसके रंगों के साथ उस संघर्ष और बलिदान की कहानी को भी याद करना चाहिए.

Also Read : VIDEO: PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, वीडियो में जानिए कब-कितने आएंगे पैसे?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >