महिलाओं के लिए 80 नयी पिंक बसें सड़क पर दौड़ेंगी, सीएम ने किया रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महिलाओं के सुगम परिवहन हेतु दूसरे चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

संवाददाता,पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महिलाओं के सुगम परिवहन हेतु दूसरे चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 01 अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

पहले चरण में 20 बसों का हुआ था परिचालन

इसके पहले इसी साल 16 मई को मुख्यमंत्री ने 20 पिंक बसों की शुरुआत की थी. जिसके बाद अब ब राज्यभर में पिंक बसों की संख्या 100 हो गयी. पटना में पहले से आठ बसें चल थीं. अब 22 और बसें मिल गयी हैं. यानी कुल 30 बसें हो गयी हैं.

भागलपुर, पूर्णिया, गया,दरभंगा और मुजफ्फरपुर को मिलीं नयी पिंक बसें: परिवहन विभाग के अनुसार नयी 80 बसों में भागलपुर और पूर्णिया में आठ-आठ बसें मिली हैं. अब इन दोनों जिलों में बसों की संख्या 10-10 हो जायेगी. गया और दरभंगा को भी 13-13 बसें दी गयी हैं. इसके बाद अब दोनों जिलों में 15-15 पिंक बस हो जायेगी. वहीं, मुजफ्फरपुर में 16 पिंक बसें मिलने के बाद यहां बसों की संख्या 20 पिंक हो गयी है.

महिला आयोग की टीम ने पिंक बस में की यात्रा

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा और दो सदस्य रश्मि रेखा और श्यामा सिंह ने दारोगा राय पथ से लेकर आयोग के दफ्तर तक इसमें सफर किया. अध्यक्ष ने बताया कि पिंक बस में महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं को जानना चाहती थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >