बिहार में कोरोना संक्रमण के 79 नये मामले सामने आये, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर हुई 6889, अब तक 39 लोगों की COVID-19 से मौत

पटना : बिहार में बुधवार को कुल 79 नये मामले सामने आने के साथ सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6889 हो गयी. मालूम हो कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में कुल 130783 सैंपलों की जांच में कुल 6736 कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें से 4571 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत 67.86 फीसदी हो गया है.

Also Read: Sushant Singh Suicide Case: सलमान खान, एकता कपूर समेत आठ फिल्मकारों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को सिवान में 11, लखीसराय में 10, अररिया में 08, जहानाबाद में 08, पटना में 07, मधुबनी में 06, बेगूसराय में 06, समस्तीपुर में 06, बक्सर में 04, औरंगाबाद में 03, भागलपुर में 02, नालंदा में 02, रोहतास में 02, सारण में 02, मधेपुरा में 01 और बांका में 01 मामले सामने आये.

बिहार में बुधवार को सामने आये 79 नये मामलों में 21 महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक सिवान में 11 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

बिहार में कोविड-19 से मौत की संख्या बढ़ कर अब 39 हो गयी है. इनमें बेगूसराय, खगड़िया और वैशाली के तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और मुजफ्फरपुर के दो-दो एवं अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर व कटिहार के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 2125 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 4571 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि, बिहार में अब तक कुल 130783 सैंपलों की जांच में कुल 6736 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ कर 67.86 फीसदी हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >