भगत सिंह की बराबरी कोई नहीं कर सकता : उपेन्द्र कुशवाहा

पटना : रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा नेशनिवार को कहा कि भगत सिंह की तुलना किसी से भी करना भारतीय इतिहास का अपमान होगा. उन्होंने कहा किदेश का कोई भी नागरिक ऐसे अपमान को बरदाश्त नहीं कर सकता. भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि महानायक […]

पटना : रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा नेशनिवार को कहा कि भगत सिंह की तुलना किसी से भी करना भारतीय इतिहास का अपमान होगा. उन्होंने कहा किदेश का कोई भी नागरिक ऐसे अपमान को बरदाश्त नहीं कर सकता. भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि महानायक हैं. उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया है, तब तक भगत सिंह की बराबरी कोई नहीं कर सकता.

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यह प्रकरण अब बंद होना चाहिए. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वैसे ही लोग भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी की तुलना किसी से कर सकते हैं, जिनकी समझ ओछी मानसिकता की होगी. वैसे लोगों के बारे में चर्चा करना भी क्रांतिकारियों, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया, उनका अपमान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >