नीतीश-लालू को किसने कहा फेवीकॉल का जोड़, जानें

पटना : बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के किताब विमोचन समारोह में पहुंचे नीतीश और लालू प्रसाद यादव को आज सिने अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि दोनों लोगों को मिलकर एक किताब लिखनी चाहिए. शेखर सुमन ने कहा कि यदि वह किताब मार्केट में आयी तो धूम मचा देगी. शेखरसुमन ने कहाकि लालू और नीतीश […]

पटना : बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के किताब विमोचन समारोह में पहुंचे नीतीश और लालू प्रसाद यादव को आज सिने अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि दोनों लोगों को मिलकर एक किताब लिखनी चाहिए. शेखर सुमन ने कहा कि यदि वह किताब मार्केट में आयी तो धूम मचा देगी.

शेखरसुमन ने कहाकि लालू और नीतीश फेवीकॉल के जोड़ हैं. यदि दोनों मिल कर किताब लिखें तो उसका नाम होना चाहिए, यह है फेवीकॉल का जोड़. इसके पहले नीतीश कुमार ने कहा कि शेखर ने हमलोगों को फेवीकाल का जोड़ कह ही दिया है. नीतीश कुमार जब मंच पर संबोधन के लिये पहुंचे तो उन्होंने शेखर सुमन की बात पर मुहर लगाते हुए यह बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >