New Corona case in Bihar: बिहार में 739 नये कोरोना संक्रमित मिले, 25 हजार पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

पटना : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को कोरोना संक्रमण के के नये मामले की ताजा अपडेट की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 17 जुलाई को 739 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये. इसके साथ ही सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 24967 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में सबसे अधिक पटना में 137 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके बाद मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर में 85, नालंदा में 52, रोहतास में 45, पश्चिम चंपारण में 43, भागलपुर में 40, सारण में 39, पूर्वी चंपारण में 34, समस्तीपुर में 29, गया में 28, बक्सर में 26 और सुपौल में 21 मामले सामने आये.

वहीं, लखीसराय में 17, शेखपुरा में 14, वैशाली में 14, सहरसा में 11, अरवल में 10, बांका में 09, बेगूसराय में 09, भोजपुर में 08,मधेपुरा में 09, मुंगेर में 09, जहानाबाद में 08, मधुबनी में 07, सिवान में 07, गोपालगंज में 05, दरभंगा में 06, सीतामढ़ी में 05, पूर्णिया में 04, शिवहर में 03 और नवादा में 02 कोरोना संक्रमित मिले.

झारखंड के दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के वायरस मिले हैं. इनमें चाईबासा और गुमला के रहनेवाले व्यक्ति शामिल हैं. दोनों संक्रमित पाये गये लोगों का सैंपल पटना से लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

पटना में 11 जुलाई को 133, 12 जुलाई को 177, 13 जुलाई को 228, 14 जुलाई को 162, 15 जुलाई को 242, 16 जुलाई को 378 और 17 जुलाई को 99 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >