शर्मनाक ! अपनी ही ममेरी बहन का किया यौन शोषण

पटना : राजधानी पटना से सटे खगौल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. घटना की चर्चा के बाद पूरा इलाका हतप्रभ है. जानकारी के मुताबिक खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थिति बीए में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा से उसका ममेरा भाई मोनू उर्फ सोमनाथ दो साल से […]

पटना : राजधानी पटना से सटे खगौल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. घटना की चर्चा के बाद पूरा इलाका हतप्रभ है. जानकारी के मुताबिक खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थिति बीए में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा से उसका ममेरा भाई मोनू उर्फ सोमनाथ दो साल से यौन शोषण कर रहा था. सोमनाथ ने युवती को सामाजिक रीतियों को ताक पर रखकर शादी का झांसा भी दिया था. इस मामले में छात्रा ने परिजनों की पहल पर थाने में सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

पीड़ित युवती का आरोप है कि सोमनाथ ने उसे शादी का सब्जबाग दिखाया और कहा कि कोई दिक्कत नहीं होगी हमलोग आराम से शादी कर लेंगे. मना करने पर वह जबरन यौन शोषण करता रहा. पीड़िता के मुताबिक सोमनाथ ने दो साल तक उसका यौन शोषण किया. आरोपी सोमनाथ पटना में किराये का मकान लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और अपने सब्जबाग में पीड़िता को फंसाया. हमेशा पीड़िता के घर आता-जाता था और उसके साथ यौन शोषण करता था.जब उसकी ज्यादती बढ़ गयी उसके बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >