पीएम की सभा को जमीन देने से इनकार

हाजीपुर/पटना : किसानों ने 12 मार्च को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनेवाली सभा के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया है. पटना हाइकोर्ट के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहां औद्योगिक थाने के सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री की सभा होनी है, जिसमें वे रिमोट से दीघा और मुंगेर रेल पुलों का उद्घाटन […]

हाजीपुर/पटना : किसानों ने 12 मार्च को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनेवाली सभा के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया है. पटना हाइकोर्ट के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहां औद्योगिक थाने के सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री की सभा होनी है, जिसमें वे रिमोट से दीघा और मुंगेर रेल पुलों का उद्घाटन करेंगे और मोकामा में बनने वाले नये रेल पुल का शिलान्यास करेंगे.
गुरुवार को सभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए जब सीओ और एसडीओ पहुंचे, तो किसान आंदोलित हो गये और अपने-अपने खेतों के पास जम गये. किसानों को अिधकारी ने समझाने -बुझाने के प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. किसानों का कहना था कि विधानसभा चुनाव के समय पीएम की सभा के लिए हमने फसल नष्ट कर जमीन दी थी, तब उन्हें फसल का मुआवजा देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला. उनका कहना है कि पिछली फसल के साथ ही इस फसल के लिए मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >