70th BPSC: पटना गांधी मैदान के लिए निकले PK, छात्र पहले से ही कर रहे नारेबाजी

70th BPSC: बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आज वे पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा हुए हैं. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी छात्रों से मिलने अपने आवास से निकल चुके हैं. पीके ने शनिवार को छात्र संसद का आह्वान किया था.

70th BPSC: 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में सभी अभ्यर्थी आज पटना के गांधी मैदान में पहुंच गए हैं. अभ्यर्थी जिला प्रशासन के मनाही के बाद भी गांधी मैदान पहुंचे हैं. गांधी मैदान पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान के लिए रवाना हो गए हैं. अपने आवास से निकलते हुए प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात की और कहा कि उन्हें सरकार के परमिशन की जरुरत नहीं है. 

छात्र बैठकर बातचीत करना चाहते हैं

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि हमलोग प्रदर्शन के लिए नहीं जा रहे हैं. इसमें परमिशन लेने की कोई जरुरत नहीं है. गांधी मैदान सभी अभ्यर्थी बैठे हुए हैं, हम उनसे मिलने जा रहे हैं. यह कोई कार्यक्रम नहीं है, जिसके लिए सरकारी परमिशन की आवश्कता हो. सरकार को और विभागों को हमने नियमानुसार सुचित कर दिया था. छात्र एक जगह बैठकर बातचीत करना चाहते हैं. 

सरकार लाठीतंत्र बना रही है

पीके ने आगे कहा कि गांधी मैदान एक सार्वजनिक स्थान है. यहां कोई भी आ जा सकता है. कहीं ना कहीं सरकार खुद का नुकसान कर रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों के पास सरकारी बंग्ला नहीं हैं तो वो लोग वहां बैठना चाहते हैं तो बैठे हैं. बता दें कि जिला प्रशासन ने बच्चों को पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा होने की परमिशन नहीं दी है. पीके ने आगे कहा कि मैंने देखा कि बच्चे अपनी मांग रख रहे हैं और सरकार उनपर लाठी चला रही है. ये बिल्कुल गलत है. सरकार इसको लाठीतंत्र बना रही है. इसलिए हम बच्चों के साथ खड़े हैं.

ALSO READ: 70th BPSC: पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा हुए बीपीएससी अभ्यर्थी, प्रशांत किशोर ने किया था छात्र संसद का आह्वान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >