आठ बच्चों के साथ अपनी दुल्हनियां लेने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो...

एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को शारदा देवी (63) के साथ हुई थी. उनकी पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था. उसी रस्म को पूरा करने के लिए इस शादी का आयोजन किया गया था.

बिहार के छपरा में गुरुवार को एक अनोखी बारात निकली. 70 साल के बुजुर्ग की बारात में उनके 8 बच्चे और गांव बाराती बना. हर कोई बैंड- बाजा की धुन पर थिरक रहे थे. इस अनूठी शादी को देखने के लिए आस पास के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस शादी से बुजुर्ग दंपती जमकर डांस भी किए. दरअसल, एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को शारदा देवी (63) के साथ हुई थी. उनकी पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था. बिहार में गौना वह रस्म है जिसमें पति अपनी पत्नी का उसके मायके से दूसरी बार लाने जाता है. इस रस्म को राजकुमार सिंह और उनके बच्चों ने यादगार बना दिया, जिसकी आज हर ओर चर्चा हो रही है. देखिए वीडियो….

https://www.youtube.com/watch?v=zj4wED0_beI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >