हर कांग्रेसी के लिए मेरा दरवाजा खुला है : राहुल

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति का संगठन नहीं है. कांग्रेस के कार्यकर्ता परिवार के समान हैं. पार्टी में सभी लोगों के लिए जगह है. किसी कार्यकर्ता को अगर कोई परेशानी हो तो उनके लिए मेरा दरवाजा हर समय खुला है. हम संगठन को इस तरह का बनाना […]

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति का संगठन नहीं है. कांग्रेस के कार्यकर्ता परिवार के समान हैं. पार्टी में सभी लोगों के लिए जगह है. किसी कार्यकर्ता को अगर कोई परेशानी हो तो उनके लिए मेरा दरवाजा हर समय खुला है. हम संगठन को इस तरह का बनाना चाहते हैं कि जहां हर किसी की जरूरत हो. कांग्रेस में बुजुर्ग नेताओं के अनुभव की जरूरत है. उन्हें भी लगना चाहिए कि उनके लिए जगह है.

युवाओं को भी जगह मिलनी चाहिए. आपस का तालमेल होना जरूरी है. आपसी मतभेद को भुला कर संगठन को मजबूत करना है. कहीं आपसी मतभेद होता है तो उसे दूर करना हमारा काम है. पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनमें व मुझमें यही सबसे बड़ा फर्क है. हम देश के लोगों की बात सुनकर कोई एक्शन लेते हैं. कांग्रेस एक व्यक्ति का संगठन नहीं है. कांग्रेस में सभी की बात सुनी जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो लोग जीत कर आये हैं, उन्हें लगता होगा कि हमें मंत्री बनना चाहिए. ऐसा सभी लोग चाहते हैं. इसके लिए जरूरी है कि कांग्रेस मजबूत हों.

राहुल गांधी का सदाकत आश्रम दूसरी बार आना हुआ. पहली बार पहली फरवरी, 2010 को सदाकत आश्रम आये थे. उस समय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन किये थे. नीतीश कुमार के साथ हाई टी करने के बाद राहुल गांधी शाम में लगभग सवा चार बजे पहुंचे. सदाकत आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया. सदाकत आश्रम को दुल्हन की तरह सजाया गया था. सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे हॉल में पहुंचे जहां फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया.

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने शॉल ओढ़ा कर व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया . मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बिहार प्रभारी सीपीजोशी, सचिव केएलशर्मा, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा को शॉल ओढ़ाया गया. स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रणनीति से इतनी बड़ी सफलता मिली है. प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को जगह दी गयी है. पार्टी में काफी विरोध के बावजूद सीपीजोशी के मार्गदर्शन में काम हुआ.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बिहार प्रभारी सीपीजोशी ने कहा कि बिहार में नयी राजनीति प्रारंभ हुई है. सबने मिलजुल कर महागंठबंधन को जिताने का काम किया है. बिहार व देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सबको मिल कर काम करना है. उन्होंने नव निर्वाचित विधायकों के लंबी संसदीय जीवन की कामना की. राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. मौके पर मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान, अवधेश कुमार सिंह, रामदेव राय, विजयशंकर दूबे, अमिता भूषण, भावना झा, डॉ ज्योति, अखिलेश सिंह, रामचंद्र भारती, दिलीप चौधरी, हरखु झा, एचकेवर्मा, उदय शर्मा,सुमन कुमार मल्लिक, नवेन्दू झा, प्रेमचंद मिश्र सहित नव निर्वाचित विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आिद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >